Chhattisgarh foundation day : पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ का दौरा, 14260 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात, नई विधानसभा का किया उद्घाटन

Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन और अवलोकन किया।

40,000 किलोमीटर तक पहुंचा सड़कों का जाल- पीएम मोदी

Chhattisgarh foundation day

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2000 के बाद छत्तीसगढ़ में एक पूरी पीढ़ी बदल गई है, जिसने 2000 से पहले का दौर नहीं देखा। जब राज्य बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था। गांवों में सड़कें नहीं थीं। आज छत्तीसगढ़ के गांवों में सड़कों का जाल 40,000 किलोमीटर तक पहुंच गया है।

विकास की नई बुलंदी छूएगा छत्तीसगढ़: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था, साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छूएगा। छत्तीसगढ़ आज विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ को आज लोकतंत्र का नया मंदिर मिला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ही  छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर और नया विधानसभा भवन मिला है। यहां आने से पहले भी मुझे आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण करने का अवसर मिला। इस मंच से भी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 25 साल की यात्रा हमने पूरी की है। 25 साल का कालखंड पूरा हुआ है। आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है।

राज्य गठन से पहले का दौर भी देखा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गठन से पहले का दौर भी देखा है। बीते 25 साल में सफर का साक्षी भी रहा हूं। इसलिए इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना मेरे लिए भी अद्भुत अनुभूति है।

 

पीएम ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

रजत जयंती महोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री ने शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन और अवलोकन किया।यह संग्रहालय राज्य के जनजातीय समुदायों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित करेगा।

राज्य नक्सलवाद और पिछड़ेपन से पहचाना जाता था: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो परिवर्तन देखा है वो अद्भुत और प्रेरणादायी है। कभी यह राज्य नक्सलवाद और पिछड़ेपन से पहचाना जाता था। आज वही राज्य समृद्धि, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक बन रहा है और इस परिवर्तन के पीछे है छत्तीसगढ़ की जनता का परिश्रम और भाजपा की सरकारों का दूरदर्शी नेतृत्व।

भारत आतंकियों की कमर तोड़ रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा राम से राष्ट्र का एक अर्थ यह भी है कि मानवता विरोधी ताकतों का, आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा और यही तो हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा। भारत आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा करके आतंकियों की कमर तोड़ रहा है। भारत आज नक्सलवाद और माओवादी आतंक को भी समाप्त करने की तरफ बढ़ रहा है। भारत आज अभूतपूर्व विजय के गर्व से भरा हुआ है और गर्व की यही भावना आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस नए परिसर में हमें चारो ओर दिख रही है।

छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारा छत्तीसगढ़ तो भगवान श्री राम का ननिहाल है। भगवान श्री राम इस धरती के भांजे हैं। आज इस नए परिसर में श्री राम के आदर्शों को याद करने का इससे बेहतर दिन और क्या होगा? भगवान राम के आदर्श हमें सुशासन की सीख देते हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के समय हम सभी ने ‘देव से देश’ और ‘राम से राष्ट्र’ का संकल्प लिया था, राम से राष्ट्र का अर्थ है सुशासन और जनकल्याण का राज, इसका अर्थ है ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना से शासन। जहां कोई ना गरीब हो ना कोई दुखी हो, जहां भारत गरीबी से मुक्त होकर आगे बढ़ेगा। राम से राष्ट्र का अर्थ है, बीमारियों से असमय मृत्यु ना हो यानी स्वस्थ और सुखी भारत का निर्माण हो।

विधानसभा का इतिहास अपने आप में प्रेरणास्रोत है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का इतिहास अपने आप में प्रेरणास्रोत है। 2000 में जब इस सुंदर राज्य की स्थापना हुआ तो पहली विधानसभा की बैठक राजकुमार कॉलेज रायपुर के जशपुर हॉल में हुई। वो समय सीमित संसाधनों का तो था लेकिन असीम सपनों का था। तब केवल एक भावना थी कि हम अपने भाग्य को और तेजी से उज्जवल बनाएंगे।

अटल जी देखिए आपका सपना साकार हो रहा है-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हम इस भव्य और आधुनिक विधानसभा का लोकार्पण कर रहे हैं तो ये केवल एक इमारत का समारोह नहीं है बल्कि 25 वर्षों की जन आकांक्षा, जन संघर्ष और जन गौरव का उत्सव बन गया है। मैं उन महापुरुष को नमन करता हूं जिनकी दूरदृष्टि और करुणा ने इस राज्य की स्थापना की। वो महापुरुष हैं, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी। साल 2000 में जब अटल बिहारी वाजपेयी ने छ्त्तीसगढ़ राज्य का गठन किया तो वो निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं था, वो निर्णय था छत्तीसगढ़ की आत्मा को पहचान दिलाने का। आज जब इस विधानसभा भवन के साथ-साथ अटल जी की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है तो मन कह उठता है, अटल जी जहां भी हों, अटल जी देखिए आपका सपना साकार हो रहा है।

मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत ही सुखद दिन है-पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरूआत का दिन है और मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत ही सुखद दिन है, अहम दिन है। मेरा बीते कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय व्यतीत किया, यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों का, यहां की भूमि का बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है। छत्तीसगढ़ की परिकल्पना, इसके निर्माण का संकल्प और उस संकल्प की सिद्धी, हर एक क्षण पर मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं। और आज जब छ्त्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा के अहम पड़ाव पर पहुंचा है तो मुझे इस क्षण का भी सहभागी बनने का अवसर मिला। आज इस रजत जयंती के उत्सव पर मुझे राज्य के लोगों के लिए इस नई विधानसभा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को, राज्य सरकार को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देता हूं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण किया, जिसे ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाया गया है, पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित और वर्षा जल संचयन प्रणाली से सुसज्जित करने की योजना है।

 हमारी विधानसभा ने अनेक कीर्तिमान अर्जित किए हैं- सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के करकमलों से हमारे भव्य विधानसभा भवन का लोकार्पण हुआ है जिसके लिए मैं अपने मंत्रिगण, अधिकारीगण और समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को बहुत बधाई देना चाहूंगा। मैं प्रधानमंत्री को बताना चाहूंगा कि हमारी छत्तीसगढ़ विधानसभा का भी यह रजत वर्ष है और 25 वर्षों में हमारी इस विधानसभा ने अनेक कीर्तिमान अर्जित किए हैं।

इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा ये अवसर- रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि यह कोई साधारण दिन नहीं है बल्कि ऐसा अवसर है जो इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। छत्तीसगढ़ को हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और सम्मान मिलता रहा। 25 साल पहले आज ही के दिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और छ्त्तीसगढ़ के निर्माण के बाद आज छत्तीसगढ़ 25 साल का युवा हो चुका है जो विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Chhattisgarh foundationday.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

आज का दिन बहुत विशेष है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं। आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

ALSO READ :

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news