Breaking News Cyclone Ditwah : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘दित्वाह’ से हुई भारी जानमाल की तबाही के चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके से फोन पर आज बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए जान-माल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
Current Update of Cyclone Ditwah – centred around ~80 Km West of Chennai seems that the cyclone has weakened overall but due to persistence over the bay, and convective activity, moisture will collect and it will dump in excess of 10 cm overnight starting evening.
Thunderstorms… pic.twitter.com/yHSdK6iduF
— Adi | 🇮🇳 (@AdiSpeaX) December 1, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने साफ किया कि संकट की इस घड़ी में भारत हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भारत की ओर से श्रीलंका के लिए भेजी गई राहत सामग्री और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं। ये सहायता भारत की मानवीय प्रतिबद्धता और ‘पहला प्रतिक्रिया देने वाले देश’ की भूमिका को मजबूत करती है। मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके को आश्वस्त किया कि ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका की जरूरतों के मुताबिक राहत, बचाव और मानवीय सहायता लगातार भेजी जाती रहेगी।
Prime Minister Narendra Modi held a telephone conversation today with the President of Sri Lanka, Anura Kumara Dissanayake. Prime Minister expressed his heartfelt condolences on the loss of lives and widespread devastation in Sri Lanka in the wake of Cyclone Ditwah. He conveyed… pic.twitter.com/dUCMkFo9cU
— ANI (@ANI) December 1, 2025
श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसनायके ने जताया ‘भारत’ का आभार
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसनायके ने पीएम मोदी को बताया कि श्रीलंका के प्रभावित इलाकों में भारत की त्वरित मदद से राहत कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बचाव दलों की समय पर तैनाती और भेजी गई सामग्रियों ने कई क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के इस कदम को दोस्ती और भरोसे की मिसाल बताया।
भारत की त्वरित प्रतिक्रिया से राहत-बचाव कार्यों में आई तेजी
चक्रवात ‘दित्वाह’ के बाद श्रीलंका के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। यहां भारी बारिश, तेज हवा और समुद्र में आए उफान के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है। वहीं भारत द्वारा श्रीलंका को भेजे गए राहत दलों ने प्रभावित तटीय इलाकों में तुरंत काम शुरू किया गया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जब कि भारत की ओर से राहत सामग्री में दवाएं, भोजन, पानी और अस्थाई आश्रय बनाने के सामान शामिल हैं।
Operation Sagar Bandhu | PM Modi held a telephone conversation today with the President of the Democratic Socialist Republic of Sri Lanka, Anura Kumara Dissanayake.
Prime Minister assured President Dissanayake of India’s continued support to Sri Lanka under the ongoing…
— ANI (@ANI) December 1, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके को भरोसा दिलाया कि भारत अपने विजन ‘महासागर’ के तहत हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग और मानवीय सहायता को सबसे ऊपर रखता है। इसी दृष्टिकोण के तहत भारत हमेशा से प्राकृतिक आपदाओं में श्रीलंका का पहला सहयोगी रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका के पुनर्वास, सार्वजनिक सेवाओं की बहाली और आजीविका को वापस पटरी पर लाने की प्रक्रिया में भी भारत व्यापक मदद देगा।
श्रीलंका में भारत की ओर से राहत मिशन तेज
भारत ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका को लगातार सहायता प्रदान कर रहा है और संकट में फंसे लोगों के लिए बचाव व राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे। आने वाले दिनों में भी हर तरह की आवश्यक मदद पहुंचाएगा। इसमें पुनर्वास कार्यों में सहयोग, सार्वजनिक सेवाओं की बहाली और प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका को वापस पटरी पर लाने में सहायता शामिल होगी।




