Breaking News Cyclone Ditwah : श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वाह’ की तबाही से हाहाकार… भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की फोन पर बात,  हर संभव मदद का दिया भरोसा

Breaking News Cyclone Ditwah

Share:

Breaking News Cyclone Ditwah : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘दित्वाह’  से हुई भारी जानमाल की तबाही के चलते श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके से फोन पर आज बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए जान-माल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने साफ किया कि संकट की इस घड़ी में भारत हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भारत की ओर से श्रीलंका के लिए भेजी गई राहत सामग्री और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं। ये सहायता भारत की मानवीय प्रतिबद्धता और ‘पहला प्रतिक्रिया देने वाले देश’ की भूमिका को मजबूत करती है। मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके को आश्वस्त किया कि ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका की जरूरतों के मुताबिक राहत, बचाव और मानवीय सहायता लगातार भेजी जाती रहेगी।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसनायके ने जताया  ‘भारत’ का आभार

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसनायके ने पीएम मोदी को बताया कि श्रीलंका के प्रभावित इलाकों में भारत की त्वरित मदद से राहत कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बचाव दलों की समय पर तैनाती और भेजी गई सामग्रियों ने कई क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के इस कदम को दोस्ती और भरोसे की मिसाल बताया।

भारत की त्वरित प्रतिक्रिया से राहत-बचाव कार्यों में आई तेजी

चक्रवात ‘दित्वाह’ के बाद श्रीलंका के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। यहां भारी बारिश, तेज हवा और समुद्र में आए उफान के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है। वहीं भारत द्वारा श्रीलंका को भेजे गए राहत दलों ने प्रभावित तटीय इलाकों में तुरंत काम शुरू किया गया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जब कि भारत की ओर से राहत सामग्री में दवाएं, भोजन, पानी और अस्थाई आश्रय बनाने के सामान शामिल हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके को भरोसा दिलाया कि भारत अपने विजन ‘महासागर’ के तहत हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग और मानवीय सहायता को सबसे ऊपर रखता है। इसी दृष्टिकोण के तहत भारत हमेशा से प्राकृतिक आपदाओं में श्रीलंका का पहला सहयोगी रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका के पुनर्वास, सार्वजनिक सेवाओं की बहाली और आजीविका को वापस पटरी पर लाने की प्रक्रिया में भी भारत व्यापक मदद देगा।

श्रीलंका में भारत की ओर से राहत मिशन तेज

भारत ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका को लगातार सहायता प्रदान कर रहा है और संकट में फंसे लोगों के लिए बचाव व राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे। आने वाले दिनों में भी हर तरह की आवश्यक मदद पहुंचाएगा। इसमें पुनर्वास कार्यों में सहयोग, सार्वजनिक सेवाओं की बहाली और प्रभावित क्षेत्रों में आजीविका को वापस पटरी पर लाने में सहायता शामिल होगी।

READ MORE : Rohit Sharma most sixes ODI: रोहित ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर बने हिटमैन, कोहली की एक फॉर्मेट में हाईएस्ट सेंचुरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news