Modi rally highlights : प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा, मोबाइल टार्च चलवाकर पूछा- लालटेन की जरुरत है क्या अब ?

Modi rally highlights

Share:

समस्तीपुर, बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने समस्तीपुर से अपने चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जब मंच से अनाउंसर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम भाषण देने के लिए बोला तो पीएम ने तभी पास बैठे नीतीश कुमार की ओर इशारा किया… चिराग नहीं, नीतीश भाषण देंगे। इसके तुरंत बाद अनाउंसर ने CM नीतीश कुमार को भाषण देने के लिए बुलाया। इसके बाद नीतीश कुमार खड़े हुए और करीब 10 मिनट का भाषण दिया… इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया। चिराग को दोबारा भाषण देने के लिए नहीं कहा गया।

PM Modi rally at begusarai bihar election
PM Modi rally at begusarai bihar election

https://twitter.com/ANI/status/1981645646265213291

प्रधानमंत्री ने बेगूसराय और समस्तीपुर दोनों जगहों पर सभा में करीब 30 बार जंगलराज का जिक्र किया। दोनों जगह सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई। उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है। PM ने कहा, कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था…. विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस वक्त मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्री थीं, अब देश में मोबाइल बैट्री बनाने वाली 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां संचालित हैं। उन्होंने कहा कि NDA सरकार में डेटा भी सस्ता है। इस वजह से नौजवानों को कंटेंट क्रिएशन का नया मार्केट मिला है। आज बिहार में ये मोबाइल, ये प्रकाश हर कोई देख रहा है।  Modi rally highlights

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब से चुनाव की घोषणा हुई है, हम सब देख रहे हैं। एक तरफ एनडीए है, जहां चिराग जी, कुशवाहा जी, नीतीश जी जैसे समझदार नेता हैं। वहीं दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। इस महालठबंधन में अटक,लटक, झटक, पटक दल है। Modi rally highlights

 

Modi rally highlights

Modi rally highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि ‘हत्या, रंगदारी, लूट, धमकी का वो दौर जिसने बिहार के फैक्ट्री पर ताले लगवा दिए थे। ये ताले सिर्फ फैक्ट्री पर नहीं आपके भविष्य पर भी लगे। बेगूसराय-बरौनी को एक दशक पीछे कर दिया। जिस राजद ने बिहार को पलायन का सबसे बड़ा दंश दिया, उसके नेता आज बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।’ Modi rally highlights

PM ने भाषण में 17 बार  बोला ‘जंगलराज’

पीएम मोदी ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। दूधपूरा ​​​​​​में NDA के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने 45 मिनट के भाषण में PM ने 17 बार जंगलराज का जिक्र किया। PM ने मंच से लोगों से अपने मोबाइल की लाइट जलाने को कहा, लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू की। इसके बाद उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या। प्रधानमंत्री ने कहा, दोस्तों पूरा देश देख रहा है, लोगों को लालटेन की जरूरत नहीं है। Modi rally highlights

Modi rally highlights
Modi rally highlights

नई रफ्तार से दौड़ेगा बिहार, फिर बनेगी NDA सरकार

PM ने मंच से नारा दिया- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार। जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार। PM ने कहा, ‘आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इस बार बिहार अबतक का सबसे बड़ा जनादेश देगा। Modi rally highlights

RJD-कांग्रेस ने बिहार से लिया बदला-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2005 में अक्टूबर का महीना ही था जब बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन शुरू हुआ, लेकिन उस समय केंद्र में कांग्रेस-राजद की सरकार थी…. बिहार की परेशानी बढ़ाने में उन्होंने कोई कभी नहीं छोड़ी। राजद वाले आपसे बदला ले रहे थे कि आपने नीतीश कुमार की सरकार क्यों बनाई। राजद वाले कांग्रेस को धमकाते थे कि अगर आपने नीतीश जी की बात मानी, कोई प्रोजेक्ट दिया तो हम गठबंधन तोड़ देंगे।’

ALSO READ : Bihar Chunav 2025: बिहार में विरोधियों पर खूब दहाड़े सीएम योगी… बोले- कांग्रेस और राजद को विकास नहीं बुर्का चाहिए ताकि वे अपनी पहचान छिपा सकें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news