Nitish Kumar cabinet reshuffle : 20 साल बाद बिहार में सत्ता का पावर सेंटर बदला… नीतीश अब सिर्फ प्रशासनिक चेहरा, BJP स्टाइल में होगा क्राइम कंट्रोल

Nitish Kumar cabinet reshuffle

Share:

नीतीश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया है। 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है। ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। BJP ने वित्त विभाग JDU को दिया है। बिजेंद्र यादव ऊर्जा के साथ वित्त विभाग का जिम्मा भी देंखेंगे। इसके साथ ही मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा है। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया। वे फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भू-तत्व विभाग मिला है। हालांकि इनसे कृषि विभाग लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दिया गया है। दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुक्रवार देर शाम 26 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी, जिसमें सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। बता दें कि, 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्रियों ने शपथ ली थी। शपथ लेने 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ है।

सम्राट चौधरी के हाथ में क्या रहेगा(Nitish Kumar cabinet reshuffle)

कानून-व्यवस्था की पूरी कमान: पूरा पुलिस विभाग (DGP, ADG, IG, SP, DSP) सीधे गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगे। हिंसा, दंगे, बड़े अपराध, भीड़ नियंत्रण, महत्वपूर्ण गिरफ्तारियों में अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा। IPS अधिकारियों की पोस्टिंग, ट्रांसफर और सस्पेंशन: SP, DIG, IG जैसे पदों पर किसको कहां रखना है गृह मंत्री करेंगे। यह अधिकार राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।  नक्सल प्रभावित जिलों की नीति, ऑपरेशन ग्रीन हंट/सर्च ऑपरेशन जैसी गतिविधियां गृह मंत्री की मंज़ूरी से चलती हैं। बड़े गैंग्स पर CIDD, STF या SOG लगाने का फैसला भी गृह मंत्री करता है।

Nitish Kumar cabinet reshuffle
Nitish Kumar cabinet reshuffle

दिनभर CM हाउस में नेताओं का मंथन चला

इससे पहले सुबह बीजेपी के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट लेकर सम्राट चौधरी CM हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी ने बीजेपी के मंत्रियों के विभागों की सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपी दी। इसके बाद जदयू की ओर से किन मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलने हैं, इस पर नीतीश कुमार के साथ सभी बड़े नेताओं की अहम बैठक हुई। सीएम नीतीश कुमार करीब डेढ़ घंटे बैठक की और बीजेपी की ओर से मांगी गई विभागों पर चर्चा की। बैठक में ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे। 5.15 बजे लिस्ट जारी कर दी गई।

दोनों डिप्टी CM दिल्ली जाएंगे

दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आज रात दिल्ली रवाना होंगे। वे रात 9 बजे की उड़ान से दिल्ली के लिए निकलेंगे। शपथ ग्रहण और विभागों के बंटवारे के बाद उनकी यह पहली दिल्ली यात्रा होगी। दोनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

 

ALSO READ : Government recognizes Delhi blast as terrorist incident : दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी घटना, संदिग्ध दूसरी कार फरीदाबाद के पास से बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news