Smriti Mandhana wedding postponed : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टली…पिता को पड़े हार्ट अटैक के बाद तबीयत बिगड़ी..अस्पताल में भर्ती

Smriti Mandhana wedding postponed

Share:

महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया था। रविवार दोपहर शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इससे पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

संगीत में दूल्हे पलाश के लिए किया स्पेशल डांस

स्मृति मंधाना के प्री-वेडिंग फंक्शन्स से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। खासतौर पर उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में है, जिसमें स्मृति ने पलाश मुछाल के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया। उनका डांस देखकर परिवार और मेहमान ही नहीं, बल्कि फैंस भी आश्चर्यचकित रह गए।

Smriti Mandhana wedding postponed
The wedding of women’s cricketer Smriti Mandhana and music director Palash Muchhal

 

परिवार, दोस्त और क्रिकेटर्स भी रहे मौजूद

शादी के आयोजनों में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और स्मृति की टीम इंडिया की साथी खिलाड़ी जुटे हुए हैं। सांगली में तैयार किए गए विशेष वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्मृति और पलाश की शादी को लेकर फैन्स में खासा उत्साह है और प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें इंटरनेट पर महफिल जमा रही हैं।

 

2019 में हुई थी पलाश-स्मृति की मुलाकात

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की मुलाकात साल 2019 में हुई थी। दोनों मुंबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को चुपचाप आगे बढ़ाया। करीब 5 साल बाद यानी 2024 में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में फैंस को बताया। 6 साल लंबे इंतजार के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।

पलाश ने स्मृति को शादी से पहले यूं किया प्रपोज

पलाश ने स्मृति को बहुत खास तरीके से प्रपोज किया। नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम, जहां स्मृति ने हाल ही में भारतीय महिला टीम को विश्व कप की ट्रॉफी जिताई, वहीं पलाश उन्हें ब्लाइंडफोल्ड कर स्टेडियम पर लेकर गए और प्रपोज किया। इसके अलावा पलाश ने अपने हाथ पर स्मृति के इनिशियल और जर्सी नंबर ‘SM18’ का टैटू बनवाया, जिससे ये पता चलता है कि दोनों में कितना प्यार है।

 

Smriti Mandhana wedding postponed
स्मृति मंदना को पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश

 

 

पीएम मोदी ने चिट्ठी भेजकर दी थीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को चिट्ठी लिखकर शुभकामनाएं दी थीं। पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में दोनों परिवार को बधाई दी। साथ ही पोएटिक अंदाज में कपल के लिए मैसेज भी लिखा। पीएम मोदी ने लिखा था- “जैसे ही दोनों एक साथ एक नया सुंदर जीवन शुरू करते हैं, स्मृति की कवर ड्राइव की सुंदरता पलाश की मधुर संगीतमय सिम्फनी से एक अद्भुत पार्टनरशिप बनती है।” पीएम ने आगे लिखा- “यह बात बहुत अच्छी है कि दूल्हे की टीम और दुल्हन की टीम के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच रखा गया है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि दोनों टीमें जीवन के इस खेल में जीतें।”

 

Smriti Mandhana wedding postponed
स्मृति मंदना को पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश

 

READ MORE… Smriti Mandhana wedding postponed : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टली…पिता को पड़े हार्ट अटैक के बाद तबीयत बिगड़ी..अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news