caste violence Sehore : दलित महिला को दबंगों ने लाठियों डंडों से पीटा, अब घर आकर गांव से भगाने की दे रहे धमकी

caste violence Sehore

Share:

caste violence Sehore Madhya pradesh

मध्यप्रदेश के सीहोर से जातिगत हिंसा और उत्पीडन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जहां तकीपुर गांव में दंबगों ने एक दलित वृद्ध महिला को लाठियों डंडों से पीटने के बाद उसके साथ जमकर मारपीट की और अब दबंग महिला को गांव से भगाने की धमकी दे रहे हैं। दलित परिवार को डर है कि आरोपी कभी भी उन पर हमला कर सकते हैं। पीडित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनका साथ नहीं दे रहे है। आपको बता दें कि वृद्ध दलित महिला का नाम लीलाबाई है…महिला के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं।

caste violence Sehore
caste violence Sehore

महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है… लेकिन पीडित महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है..वहीं इस संबंध में कोतवाली टीआई रविन्द्र यादव ने बताया कि दो पक्षो में मारपीट हुई थी, दोंनो पक्षो की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला को धमकी मिल रही है ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है… वहीं, अजाक थाना टीआई अंसारउल्ला खान ने जानकारी दी कि यह मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है और अभी तक उनके थाने में स्थानांतरित नहीं हुआ है।

ADD ON : BJP’s guide for Mission Bihar : NDA के ‘संकटमोचक’ बने धर्मेंद्र प्रधान, Chirag Paswan को मनाने और सीट बंटवारे में निभाई अहम भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news