Pankaj Dheer cancer death
महाभारत के ‘कर्ण’ Pankaj Dheer के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और उन्होंने एक्टर को नम आंखों से विदाई दी। वहीं एक वीडियो में सलमान खान की आंखों के निधन का दर्द साफ देखा जा सकता है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक खास पहचान बनाने वाले एक्टर पंकज धीर (Pankaj Dhir) ने 15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए एक्टर ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई, हर कोई एक्टर के आखिरी दर्शन के लिए उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान खान (Salman Khan) से लेकर बॉलीवुड के कई नामी सितारें शामिल हुए और नम आखों से एक्टर को आखिरी विदाई दी।
बेटे निकितिन धीर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल


एक्टर पंकज धीर की अंतिम विदाई मुंबई के विले पार्ले में किया गया. जहां उनके दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। वहीं इस दौरान पिता के अंतिम संस्कार में बेटे निकितिन धीर बुरी तरह से टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। एक्टर का रोना देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।
Deeply saddened by the demise of the renowned actor Pankaj Dheer, who earned immense love and respect through his iconic portrayal of Karna in the acclaimed television series Mahabharat. His remarkable performances in both Bollywood and kannada cinema reflected his exceptional… pic.twitter.com/NFE7qFPBRn
— Dipayan Chakraborty (@Dipayan_Silchar) October 15, 2025
पंकज धीर की अंतिम विदाई में पहुंचे BOLLYWOOD के सितारे
टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के तमाम सितारे ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ यानी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इसमें सलमान खान भी नजर आए. उनके चेहरे पर एक्टर को खोने का दुख साफ-साफ देखा जा सकता है।
Ap Jaisa Koi Nhi Bhai OR Na Hi Koi Ban Sakta Hai, Love You BhaiJaan❤️#SalmanKhan #SalmanKhan𓃵 #PankajDheerDeath pic.twitter.com/A2NrBRA1Ax
— Shehzad Ali (@SHEHZADALI90) October 15, 2025
अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer Death) के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके आखिरी दर्शन के लिए दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिन भी पहुंचीं। इनके अलावा अभिनेता मुकेश ऋषि और ‘महाभारत’ में ‘दुर्योधन’ का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर भी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे। वहीं एक्टर कुशाल टंडन बेटे निकितिन धीर के साथ पंकज धीर की अर्थी को कंधा देते नजर आए।





