Pankaj Dheer cancer death: महाभारत के ‘कर्ण’ को दुनिया का आखिरी सलाम… अंतिम यात्रा में लगा सितारों का जमघट,  Salman Khan ने बेटे को गले लगाकर दी सांत्वना

Pankaj Dheer cancer death

Share:

Pankaj Dheer cancer death

महाभारत के ‘कर्ण’ Pankaj Dheer के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और उन्होंने एक्टर को नम आंखों से विदाई दी। वहीं एक वीडियो में सलमान खान की आंखों के निधन का दर्द साफ देखा जा सकता है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक खास पहचान बनाने वाले एक्टर पंकज धीर (Pankaj Dhir) ने 15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए एक्टर ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई, हर कोई एक्टर के आखिरी दर्शन के लिए उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान खान (Salman Khan) से लेकर बॉलीवुड के कई नामी सितारें शामिल हुए और नम आखों से एक्टर को आखिरी विदाई दी।

बेटे निकितिन धीर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Pankaj Dheer cancer death
Pankaj Dheer cancer death
Pankaj Dheer cancer death
Pankaj Dheer cancer death

एक्टर पंकज धीर की अंतिम विदाई मुंबई के विले पार्ले में किया गया. जहां उनके दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। वहीं इस दौरान पिता के अंतिम संस्कार में बेटे निकितिन धीर बुरी तरह से टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। एक्टर का रोना देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।

पंकज धीर की अंतिम विदाई में पहुंचे BOLLYWOOD के सितारे

टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के तमाम सितारे ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ यानी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इसमें सलमान खान भी नजर आए. उनके चेहरे पर एक्टर को खोने का दुख साफ-साफ देखा जा सकता है।

अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer Death) के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके आखिरी दर्शन के लिए दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिन भी पहुंचीं। इनके अलावा अभिनेता मुकेश ऋषि और ‘महाभारत’ में ‘दुर्योधन’ का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर भी पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे। वहीं एक्टर कुशाल टंडन बेटे निकितिन धीर के साथ पंकज धीर की अर्थी को कंधा देते नजर आए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news