MP मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया नवनियुक्त अधिकारियों से संवाद…38 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के लिये नवनियुक्त अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का समापन

MP minister sarang

Share:

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया नवनियुक्त अधिकारियों से संवाद

भोपाल. MP के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए…

आईबीपीएस से चयनित प्रदेश के 38  नवनियुक्त अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का समापन किया… और कहा कि आप सभी अत्यंत भाग्यशाली हैं…

आपको अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के दौरान प्रदेश के सहकारी साख आंदोलन से जुड़े जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है…

MP minister sarang

मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के त्रि-स्तरीय सहकारी ढांचे में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है… यहां अधिकारी के रूप में आपको ईश्वर ने प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा का अवसर मिला है…

उन्होंने कहा कि अपेक्स बैंक के प्रशिक्षण के आधार पर यदि आप अपनी ऊर्जा, ज्ञान, कौशल और विवेक के साथ पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे…तो जहां एक ओर आप जरूरतमंद लोगों की बेहतर सेवा कर पाएंगे…वहीं दूसरी ओर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी कर सकेंगे…

मंत्री सारंग ने शिव खेड़ा, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, गौतम बुद्ध एवं अन्य दार्शनिकों के दृष्टांतों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी कार्य नया नहीं होता, लेकिन किसी कार्य को नवाचार और कौशल के साथ संपन्न करना ही उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाता है…

उन्होंने कहा कि जिलों में अच्छे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर आप स्वयं को सोने के समान चमकदार साबित करें…..

मंत्री ने कहा कि पैक्स हमारी आधारशिला हैं, अतः इनकी कार्यप्रणाली का पूर्ण कंप्यूटरीकरण आपकी प्रमुख प्राथमिकता होनी चाहिए…

इसके बाद व्यवसाय के विविधीकरण के लक्ष्य पर भी विशेष ध्यान देना होगा… क्योंकि पैक्स पर ही जिला बैंकों और अपेक्स बैंक की मजबूती निर्भर करती है..

MP minister

उन्होंने कहा कि सभी जिला बैंक वर्तमान में क्रेडिट, उर्वरक, उपार्जन एवं पीडीएस का कार्य कर रही हैं, किंतु प्रतिस्पर्धा के इस दौर में स्वयं को अधिक सशक्त बनाने के लिए व्यवसाय के अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान देना होगा…

विशेषकर छोटे ऋण, कम ब्याज दरों पर, सरल शर्तों और आवश्यक कार्यालयीन औपचारिकताओं के साथ वितरित किए जाने चाहिए… साथ ही जिले में स्थित 54 विभागों के सभी अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस दिशा में कार्य करना होगा…

MP Minister Sarang Discusses Training for Officials
MP Minister Sarang Discusses Training for Officials..

कार्यक्रम के अंत में मंत्री सारंग ने नवनियुक्त अधिकारियों को अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज, भोपाल में आयोजित 12 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए…

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता, ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य पी.एस. तिवारी, मनोज सिन्हा,  अरुण मिश्र, के.टी. सज्जन, अरविंद बौद्ध, अरुण माथुर सहित अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news