LPG Cylinder Price Hike on October 1st: अक्टूबर के पहले दिन फेस्टिव सीजन में लगा झटका …LPG सिलेंडर हुआ महंगा… जानें अब आपको देने होंगे कितने रुपए ?

LPG Cylinder Price Hike

Share:

LPG Cylinder Price Hike on October 1st: नवरात्रि के आखिरी दिन महंगाई का झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के LPG Cylinder महंगा कर दिया है…

 

नई दिल्ली . अक्टूबर की पहली तारीख और नवरात्रि के आखिरी दिन महंगाई का झटका लगा है…. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के LPG Cylinder महंगा कर दिया है…एक सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये तक का इजाफा किया गया है…

अक्टूबर 2025 की शुरुआत हो चुकी है और ये कई बड़े बदलावों के साथ शुरू हुआ है… महीने की पहली तारीख को ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है…

ASIA CUP-2025 WINNER: Mumbai Welcomes Indian Team: कप्तान कहिन-पाकिस्तान को जवाब देना था जरूरी

LPG Cylinder Price Hike
LPG Cylinder Price Hike

देश में LPG Cylinder की कीमतों में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है…. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक LPG Cylinder के दाम बढ़ाए हैं….

हालांकि, ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई है, जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है…

दिल्ली में 15 रुपए तो मुंबई-चेन्नई में 16 रुपए की बढ़त

आईओसीएल की वेबसाइट पर अपडेट किए गए LPG सिलेंडर रेट पर गौर करें, तो दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है…

इसके बदलाव के बाद 19 किलो का सिलेंडर अब पहले के 1580 रुपए से 1595 रुपए का हो गया है… वहीं कोलकाता की बात करें, तो कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये हो गई है…

LPG Cylinder Price Hike
LPG Cylinder Price Hike

 

अन्य महानगरों की बात करें, मुम्बई में अब तक 1531 रुपए का मिलने वाला 19KG सिलेंडर अब 1547 रुपए का, जबकि चेन्नई में इसके दाम को 1738 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये कर दिया गया है.

दिल्ली के अलावा तीनों शहरों में इसकी कीमत में 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. ये नई कीमतें 1 अक्टूबर 2025 से लागू कर दी गई हैं. ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news