एशिया कप जीतने के बाद भारत की टीम सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंची… यहां टीम का जोरदार स्वागत किया गया… टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया।
टीम इंडिया ने PCB-ACC चीफ मोहसिन नकवी का बायकॉट किया और उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। ट्रॉफी विवाद पर कप्तान सूर्या ने कहा- पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था…
उन्होंने आगे कहा- ‘मेरा और गंभीर का रिश्ता भाई जैसा है। गंभीर भाई जो भी इशारा करते हैं, मैं बिना सोचे वही करता हूं…’ Indian team arrived at Mumbai airport

35 साल के सूर्या ने एशिया कप जीतने के बाद कोच के साथ अपने तालमेल पर बात की… दोनों के बीच का जुड़ाव 2012 के समय का है….
जब गंभीर ने 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पहला IPL टाइटल जिताया था, तब सूर्या वाइस कैप्टन थे…
भारतीय कप्तान ने कहा- ‘हम दोनों के बीच भरोसे का स्तर बहुत बड़ा है…’ सूर्या ने ट्रॉफी विवाद और फाइनल मैच से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए… (Indian team arrived at Mumbai airport)






