Big revelation in Swami Chaitanyananda case : महिलाओं से चैट, लुभावने वादे कर फंसाता था… फोन में मिली कई एयरहोस्टेस की फोटो

Swami Chaitanyananda case

Share:

. छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के बारे में कई बातें सामने आई हैं… पुलिस ने चैतन्यानंद के मोबाइल से कई महिलाओं की चैट बरामद की है… इसमें पता चला कि वह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए उनसे कई वादे करता था…यही नहीं, चैतन्यानंद के फोन में कई एयरहोस्टेस की फोटोज भी मिली हैं…उसने कई महिलाओं की सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो भी सेव करके रखी थी… पुलिस ने चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया है… इनसे पूछताछ हो रही है…पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है… वह पूछताछ में झूठ बोल रहा है। वह पूछे गए प्रश्नों का उत्तर तभी देता है, जब हम उसके सामने अकाट्य प्रमाण पेश करते हैं…

 

दिल्ली पुलिस ने आगरा से किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पुलिस से बचने के लिए बिना CCTV कैमरों वाले सस्ते होटलों में ठहरता था… वह उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों वृंदावन, मथुरा में भी छिपा रहा। चैतन्यानंद के करीबी उसके लिए होटल चुनते थे….27 सितंबर को वह आगरा के एक होटल में ठहरा था। 28 सितंबर की सुबह 3:30 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है…

Swami Chaitanyananda case
Big revelation in Swami Chaitanyananda case

 

17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोप

चैतन्यानंद पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है….उसके खिलाफ 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी…. तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। उसे 9 अगस्त को पद से निष्कासित किया गया था। तब से वह फरार था…दिल्ली पुलिस ने 29 सितंबर को उससे इंस्टीट्यूट की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पूछताछ की… उसे इंस्टीट्यूट के उस कमरे में ले जाया गया, जहां उस पर छात्राओं को बुलाने का आरोप है… हालांकि इस दौरान वह न तो जांच में मदद कर रहा था, न ही सवालों का ठीक से जवाब दे रहा था।

 

27 सितंबर को आगरा पहुंचा था चैतन्यानंद

आगरा के जिस होटल से स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार किया गया था, उसके रिसेप्शनिस्ट भरत ने बताया कि चैतन्यानंद शनिवार शाम करीब 4 बजे वहां पहुंचा। उसके ठहरने के दौरान उससे मिलने कोई नहीं आया…भरत ने कहा कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी ने उसकी एंट्री की थी। रविवार सुबह लगभग 3:30 बजे दो पुलिसकर्मी आए जिन्होंने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। दोनों ने चैतन्यानंद से कमरे में जाकर 10 मिनट तक बात की और उसे अपने साथ ले गए।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निशाना बनाया

पुलिस के मुताबिक, चैतन्यानंद छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने कई बार स्टूडेंट को देर रात कमरे में बुलाया और कम ग्रेड देने की धमकी दी। जांच के दौरान बरामद वॉट्सएप मैसेज में सामने आया था कि चैतन्यानंद छात्राओं को ‘बेबी’, ‘आई लव यू’, ‘आई अडोर यू’ जैसे मैसेज भेजता था… इसके साथ ही उनके बालों और कपड़ों की भी तारीफ करता था…पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि तीन महिला वार्डन और फैकल्टी भी आरोपी की मदद करती थीं..

 

Swami Chaitanyananda case
Swami Chaitanyananda case

वे छात्राओं पर दबाव डालकर चैट्स डिलीट करवाती और उन्हें चुप रहने के लिए कहती थीं… आरोपी ने ईडब्ल्यूएस कोटे की छात्राओं को टारगेट किया क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमजोर थीं और स्कॉलरशिप पर पढ़ रही थीं…32 छात्राओं से पूछताछ हुई, जिनमें से 17 ने सीधे यौन उत्पीड़न-मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई… अब तक 16 छात्राएं मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा चुकी हैं। यह भी खुलासा हुआ कि कुछ छात्राओं को आरोपी की ओर से विदेश टूर का झांसा भी दिया गया था…

Navratri 4th Day: मां कूष्मांडा की पूजा-आराधना का दिन आज, दुख और दरिद्रता से मिलता है छुटकारा, जानिए माता का स्वरूप, भोग, मंत्र और आरती

छात्राओं को आशीर्वाद देने के बहाने छूता, घूरता था आरोपी

संस्थान की 29 साल एक छात्रा ने बताया कि उसने यह संस्थान इसलिए चुना क्योंकि यह उसके बजट में था… एमबीए की फीस 6 लाख रुपए से भी कम थी। दाखिले के दूसरे दिन से ही अजीब लगने लगा.. चैतन्यानंद आशीर्वाद देने के बहाने घूरता, मुस्कुराता और छूता था। जब मैंने सीनियर्स को बताया, तो उन्होंने उन दूसरी छात्राओं के बारे में बताया जिन्होंने इससे बदतर हालात झेले थे…

 

Chaitanyananda case
Big revelation in Swami Chaitanyananda case

आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं… 2009 में उसके खिलाफ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया गया था…2016 में वसंत कुंज में एक महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। हालांकि चैतन्यानंद के निजी जीवन से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है…संस्थान में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप चैतन्यानंद ने 2010 के बाद शारदा इंस्टीट्यूट ट्रस्ट के समानांतर नया ट्रस्ट बनाकर संस्थान की मूल्यवान जमीन और फंड्स पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने 20 करोड़ रुपए नए ट्रस्ट में ट्रांसफर किए।

 

अरब देशों ने ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव का किया स्वागत…कतर, जॉर्डन, UAE , इंडोनेशिया ने शांति प्रयासों की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news