अरब देशों ने ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव का किया स्वागत…कतर, जॉर्डन, UAE , इंडोनेशिया ने शांति प्रयासों की सराहना की

Trump's Gaza peace proposal...

Share:

गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में कतर, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व और उनके शांति प्रयासों का स्वागत किया है…

कतर विदेश मंत्रालय ने संयुक्त बयान में कहा कि ट्रंप के प्रस्ताव में गाजा में युद्धविराम, पुनर्निर्माण, फिलिस्तीनी नागरिकों के विस्थापन को रोकने और क्षेत्र में स्थायी शांति को बढ़ावा देने की बात कही.. इससे वहां के लोग एक नए सिरे से अपनी जिंदगी को दोबारा शुरू कर सकेंगे…

Trump's Gaza peace proposal
Trump’s Gaza peace proposal

कतर के विदेश मंत्रालय से जारी बयान में बतया गया है कि इन देशों के शीर्ष राजनयिकों ने इस बात पर विश्वास जताया है कि ट्रंप की पहल से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही अस्थिरता का समाधान निकल सकता है…. अरब समेत सभी इस्लामिक देशों के मंत्रियों ने ट्रंप द्वारा दी गई उस गारंटी का भी स्वागत किया, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि वह पश्चिमी तट पर कब्जे की अनुमति नहीं देंगे….

 

दशकों से जारी संघर्ष अब होगा खत्म !

ट्रंप की इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बारीकी से देखा जा रहा है…. विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह प्रस्ताव व्यवहारिक ढंग से आगे बढ़ाया गया, तो यह मध्य पूर्व में दशकों से चले आ रहे संघर्ष के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है….

गाजा में गहराता जा रहा मानवीय संकट

गाजा में बीते कई महीनों से जारी हिंसा और सैन्य कार्रवाइयों के कारण मानवीय संकट गहराता जा रहा है…. हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं… ऐसे में यह पहल न केवल राजनीतिक बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है

 

हमास पर टिकीं दुनिया की निगाहें

अब दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह शांति प्रस्ताव किस तरह आगे बढ़ता है और क्या यह वास्तव में धरातल पर अमल में लाया जा सकेगा…. मुस्लिम देशों की तत्परता और ट्रंप की घोषणा के बाद उम्मीद की एक नई किरण जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी है…. बताया जा रहा है कि अब सभी की निगाहें हमास पर टिकी हैं…..

 

READ MORE…Leh-Ladakh Clashes : लेह हिंसा, स्कूल-कॉलेज 2 दिन तक बंद… अब तक 50 लोग हुए गिरफ्तार… 

READ MORE : दशहरे से पहले दुरुस्त होंगी जबलपुर शहर की सड़कें, मरम्मत से लेकर त्योहारी तैयारियों तक आयुक्त ने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news