आम आदमी पार्टी (AAP) ने MCD उपचुनाव की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वार्ड नंबर (164), दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, (163) संगम विहार ए से अनुज शर्मा, (173) ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और वार्ड (198) विनोद नगर से गीता रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। एमसीडी के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। उसके 12 वार्डों में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग ने सभी 12 वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इनमें दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 भी लागू रहेगा। इन 12 वार्डों में से एक वार्ड गत वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुआ था, जबकि 11 वार्ड इस वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुए थे।
MCD में भी INDIA Alliance 🇮🇳
👉 26 अप्रैल को होने वाले MCD मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस ने AAP के उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान किया
👉 हम देशभर में तानाशाही शक्ति के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और इस जंग को जीतेंगे @ipathak25 pic.twitter.com/KrtncGzR9v
— AAP (@AamAadmiParty) April 20, 2024
इन वार्डों के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 11 पार्षद विधायक और कमलजीत सहरावत सांसद चुने गए थे। आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए तीन नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन के समय 5000 रुपये (अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये) की जमानत राशि जमा करनी होगी। साथ ही, एक प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही नामांकन स्थल पर जा सकेंगे। उम्मीदवार अधिकतम आठ लाख रुपये तक का चुनाव व्यय कर सकेंगे।
AAP ने उतारे 12 सीटों पर उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी उपचुनाव की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वार्ड नंबर (164), दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, (163) संगम विहार ए से अनुज शर्मा, (173) ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और वार्ड (198) विनोद नगर से गीता रावत को चुनाव मैदान में उतारा है।

MCD के उपचुनाव का बजा बिगुल
एमसीडी के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। उसके 12 वार्डों में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग ने सभी 12 वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इनमें दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 भी लागू रहेगा।
इन 12 वार्डों पर बीजेपी का कब्जा
इन 12 वार्डों में से एक वार्ड गत वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुआ था, जबकि 11 वार्ड इस वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुए थे। इन वार्डों के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 11 पार्षद विधायक और कमलजीत सहरावत सांसद चुने गए थे। आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए तीन नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है।
नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन के समय 5000 रुपये (अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये) की जमानत राशि जमा करनी होगी। साथ ही, एक प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही नामांकन स्थल पर जा सकेंगे। उम्मीदवार अधिकतम आठ लाख रुपये तक का चुनाव व्यय कर सकेंगे।





