First Phase Voting Bihar 2025 : बिहार विस चुनाव में इस बार धुआंधार वोटिंग… पहले चरण में 64.46% मतदान का बना रिकॉर्ड…

First Phase Voting Bihar 2025

Share:

First Phase Voting Bihar 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बिहार के तमाम दिग्गजों तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, मुकेश सहनी, लालू यादव सहित कई बड़े नेताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार बिहार के फेज-1 में 64.46% वोटिंग हुई, जिसमें सबसे अधिक बेगूसराय में 67.32% जब कि सबसे कम शेखपुरा में 52.36% में हुई।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।

बिहार चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा कि, “बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं। वर्तमान मतदाता मतदान 64.46% है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे बाद हम अंतिम प्रेस नोट जारी करेंगे।

 

महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही: EC

मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए। अंतिम डेटा प्रेस विज्ञप्ति में उपलब्ध होगा। और इस बार, हमें पहले चरण में केवल 1.21 प्रतिशत बैलेट यूनिट बदलने पड़े, जबकि 2020 के विधानसभा चुनावों में केवल 1.87 प्रतिशत ईवीएम बदले गए थे… इसका मतलब है कि हमें इस बार कम ईवीएम बदलने की जरूरत पड़ी।”

अव्यावहारिक वादों को जनता ने नकारा: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (R) के नेता चिराग पासवान ने दावा किया है कि इस बार बिहार में एनडीए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा है। जिस तरह से पहले चरण में वोट पड़े हैं, उससे हमारा विश्वास और भी मजबूत हुआ है। जनता ने महागठबंधन की झूठी बातों और अव्यावहारिक वादों को नकार दिया है।

बिहार में फिर एनडीए सरकार: राजीव रंजन प्रसाद

प्रथम चरण के मतदान के बाद जदयू ने यह दावा किया कि एनडीए जीत की राह पर अग्रसर है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के जागरूक मतदाताओं ने विकास, सुशासन, सशक्तिकरण, रोजगार एवं सामाजिक सद्भावना के क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी।

पहले चरण में 100 सीट जीत रहा NDA : सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम और तारापुर से भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी दावा करते हुए कहा कि पहले चरण में 100 सीट जीत रहे हैं। ज्यादा वोटिंग का फायदा एनडीए को।

NDA कम से कम 75% सीटों पर आगे: विजय कुमार सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “महागठबंधन के अराजक तत्वों ने कई जगहों पर लगातार ऐसी हरकतें की हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर मामले सामने आए हैं, लेकिन कई जगहों पर नहीं…उनकी निराशा अब दिख रही है क्योंकि आज हुए मतदान में एनडीए कम से कम 75% सीटों पर आगे है।”

बीजेपी और राजद समर्थकों के बीच झड़प

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर बूथ पर वोट के सवाल को लेकर गुरूवार की शाम भाजपा और राजद समर्थकों के बीच  झड़प हो गई। मारपीट में राजद का पोलिंग एजेंट संदीप कुमार घायल हो गए। बाद में सूचना मिलने पर धोबहां थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस स्थिति को सामान्य करने में लगी है।सिर में चोटें आई हैं।

First Phase Voting Bihar 2025

 

विजय कुमार सिन्हा और राजद नेता में बहस

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद विधान पार्षद अजय कुमार के बीच तीखी बहस हुई।

 

राजद विधान पार्षद अजय कुमार ने सिन्हा पर ‘अपराधी’ होने का आरोप लगाया और कहा कि वह मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सिन्हा ने पलटवार करते हुए कुमार को ‘असफल नेता’ और ‘शराबी’ कहा। इससे पहले, सिन्हा के निर्वाचन क्षेत्र लखीसराय में अफरा-तफरी मच गई जब कथित तौर पर उनके काफिले पर चप्पल और पत्थर फेंके गए, भीड़ ने ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उनके वाहन को रोक दिया।

RJD प्रत्याशी वीणा देवी ने किया मतदान, डिप्टी सीएम पर हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया

राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने प्रथम चरण के मतदान के तहत मतदान किया है। वहीं, उन्होंने लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिंह की कार पर हुए हमले पर कहा कि उन्होंने खुद इसकी साजिश रची है। उन्होंने अपना वोट शेयर बढ़ाने के लिए यह सब करवाया है।

शिक्षक खान सर ने डाला वोट, बोले- आज के दिन गरीब सबसे ज्यादा ताकतवर

शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने प्रथम चरण के मतदान के तहत मतदान किया। उन्होंने कहा कि आज मतदान का पहला चरण है। सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारा देश लोकतंत्र की जननी है, मत बहुत ताकतवर चीज होती है। यही वो दिन है जब एक गरीब के पास भी ताकत होती है।

रालोजपा सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस और यश राज ने किया वोट

First Phase Voting Bihar 2025
First Phase Voting Bihar 2025

खगड़िया के अलौली सुरक्षित विधानसभा के शहरबन्नी स्थित मतदान केंद्र पर से मतदान के बाद चिह्न दिखाते पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोजपा सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस, रालोजपा प्रत्याशी यश राज और पूर्व सांसद प्रिंस पासवान आदि।

RJD ने निष्पक्ष चुनाव को लेकर उठाए सवाल

  1. वैशाली जिला प्रशासन ने योजनाबद्ध तरीके से 6 लेन पुल से राघोपुर के लिए जा रही गाड़ियों का और कच्ची दरगाह से नावों का परिचालन बंद करने को लेकर सवाल उठाया है। इस पोस्ट में वीडियो भी साझा किया गया है।
  2. मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 106, 107, 108 पर पुलिसकर्मी विभिन्न घरों में घुसकर बिना किसी उचित कारण के मतदाताओं को बेरहमी से पीट रहे हैं और धमका रहे हैं।
  3. राजद ने भाजपा पर गुंडागर्दी का भी आरोप लगाया है। पार्टी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि मरीचा चौक, सराय में राजद कार्यकर्ता पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।
  4. साहेबगंज-98 विधानसभा, जिला- मुजफ्फरपुर बूथ संख्या- 147 में वोटर के पहुंचने से पहले उनका वोट पड़ जाने पर सवाल उठाया है। इस पोस्ट में वीडियो भी साझा किया गया है।
  5. बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि राजद व महागठबंधन समर्थित मतदाताओं वाले बूथों पर जानबूझकर धीमी वोटिंग प्रशासन के द्वारा करवाई जा रही है।

RJD के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

बिहार चुनाव के प्रथम चरण में हो रही वोटिंग पर राजद ने सवाल उठाए हैं। आरजेडी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथों पर जानबूझकर धीमी वोटिंग और बिजली काटने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही पार्टी ने कहा है कि आयोग अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के लिए कहे।

वहीं, दूसरी ओर चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया गया है। आयोग का कहना है कि बिहार में सभी मतदान केन्द्रों पर सुचारू रूप से मतदान चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। ऐसे भ्रामक प्रचार का कोई आधार नहीं है।

 

लोगों में उत्साह, नाव पर सवार होकर वोट देने जाते मतदाता

बिहार में वोटिंग को लेकर जमकर उत्साह दिख रहा है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा में नाव पर सवार होकर मतदान केंद्र पर जाते मतदाता।

ALSO READ : Rahul Gandhi’s third press conference on SIR : हरियाणा के बाद अब बिहार में भी ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news