Rahul Gandhi’s third press conference on SIR : हरियाणा के बाद अब बिहार में भी ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ की तैयारी, प्रजेंटेशन में ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई

Rahul Gandhi's third press conference on SIR

Share:

नई दिल्ली. बिहार में पहले फेज (BIHAR PHASE-1) की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान है। इससे ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने एनडीए(NDA) सरकार पर फि हमला बोला है…और कहा कि बिहार में ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’(Operation Sarkar Chori) चलाया जा रहा है…वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके।

हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाई-राहुल गांधी

उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। राहुल ने सबसे पहले हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया। राहुल ने कहा कि 2024 इलेक्शन रिजल्ट के दो दिन पहले सीएम ने एक बाइट दी, जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। अब ये व्यवस्था क्या है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।

Rahul Gandhi's third press conference on SIR

हरियाणा सीएम का वीडियो भी चलाया- RAHUL

राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नायाब सिंह सैनी की एक बाइट पर संदेह पैदा होता है। राहुल ने इलेक्शन रिजल्ट से दो दिन पहले 6 अक्टूबर 2024 को सैनी का बयान सुनाया। नायाब सैनी कहते हैं- ‘मैंने शुरू से यह कहा है कि भाजपा एकतरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए।’ राहुल ने सवाल उठाया कि आखिर वो व्यवस्था क्या है। बीजेपी नेता मुस्कुराते हुए सरकार बनाने का दावा कर रहे थे। यह व्यवस्था वोट चोरी की है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।

ब्राजीलियन मॉडल की दिखाई फोटो, दावा-22 बार वोट डाला

राहुल ने ब्राजीलियन लड़की की तस्वीर भी दिखाई। कहा ये हरियाणा की वोटर लिस्ट में है। इसने कभी स्वीटी, कभी सीमा तो कभी सरस्वती के नाम पर वोट डाले। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई। राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है। राहुल ने दावा किया कि मॉडल ने 22 बार वोट डाला। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया। राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी। राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली।

Rahul Gandhi's third press conference on SIR

राहुल ने बिहार के जमुई से 5 लोगों को मंच पर बुलाया

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के जमुई से पांच लोगों को मंच पर बुलाया। उन्होंने बारी-बारी से बताया कि उनका वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। दावा किया कि उनके गांव से करीब 300 लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। एक वोटर ने राहुल से अपील की वह कुछ समाधान निकालें ताकि अगले चुनाव में उनके साथ ऐसा न हो।

 

also read : Bilaspur Train Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news