Delhi’s water supply will soon improvements
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड(DJB) की 1816 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखी… जिसमें 80 प्रतिशत यमुना सफाई पर केंद्रित हैं… उन्होंने पूर्व भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 वर्ष की सेवा यात्रा की सराहना की… शाह ने यमुना को आस्था का विषय बताते हुए पूर्व सरकारों के खोखले वादों पर तंज कसा…
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " 'आप-दा' सरकार के शासनकाल में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गए थे। 1 जनवरी 2028 में आपको कूड़े का पहाड़ नहीं मिलेगा। वहां एक बहुत ही सुंदर बगीचे का निर्माण शुरू होगा…" pic.twitter.com/VdqhoTzKOb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना को स्वच्छ बनाने और दिल्ली को विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी… उन्होंने कहा कि मल्होत्रा ने जनसंघ की स्थापना से अंतिम क्षण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की विचारधारा को जीया…





