SIR will begin in states : बिहार के बाद अब देशभर में SIR करवाने की तैयारी, पहले फेज में बंगाल, असम समेत 5 राज्य शामिल

SIR will begin in states

Share:

SIR will begin in states : नई दिल्ली. चुनाव आयोग (EC) बिहार के बाद अब देशभर में फेजवाइज स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR करवाएगा… जानकारी के अनुसार, देश में SIR की शुरुआत उन राज्यों से होगी… जहां अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं.. ऐसे में पहले फेज में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन होगा…

दरअसल, चुनाव आयोग SIR के तहत वोटर लिस्ट की जांच करता है..  आयोग के अनुसार, इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और अवैध मतदाताओं, जैसे विदेशी नागरिकों, मृत व्यक्तियों या स्थानांतरित लोगों को हटाना है…

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का SIR  पर हंगामा

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला…. पूरे सत्र के दौरान विपक्ष ने संसद परिसर और सदन में प्रदर्शन किया…  विपक्षी सांसद बिहार SIR पर चर्चा कराने की मांग करते रहे… उनके विरोध और हंगामे के कारण दोनों सदनों में आखिरी दिन भी सदन की कार्यवाही नहीं हो सकी…

चुनाव आयोग (EC) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा- पूरे देश में समय-समय पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराना उसका विशेषाधिकार है। कोर्ट इसका निर्देश देगी तो ये अधिकार में दखल होगा…

SIR will begin in states
SIR will begin in states

 

CEC बोले- सभी राज्यों में SIR पर काम चल रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि सभी राज्यों में SIR शुरू करने का काम चल रहा है…  इसके रोलआउट पर अंतिम फैसला चुनाव आयोग लेगा… तीनों आयुक्त राज्यों के लिए SIR शुरू करने की तारीखों पर फैसला लेने के लिए मिलेंगे…

SIR will begin in states
चुनाव आयोग बोला- वोटर लिस्ट बनाना

 

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए CEC कुमार ने 24 जून को बिहार SIR शुरू करते समय अखिल भारतीय SIR की योजना की घोषणा की थी… चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए 2 तरीके बताए… जिसमें पहला है बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर, एक प्री-फील्ड फॉर्म गणना प्रपत्र (मतदाता की जानकारी और दस्तावेज) लेकर जाएंगे… जब कि दूसरी प्रक्रिया में कोई भी व्यक्ति चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ये फॉर्म डाउनलोड करके उसे भर सकता है…

ALSO READ : Delhi’s water supply will soon improvements : अमित शाह ने रखी 1816 करोड़ की परियोजनाओं की नींव, दिल्ली की पुरानी सरकारों पर करारा प्रहार

ALSO READ: KANPUR SCOOTY BLAST: कानपुर के मेस्टन रोड में जोरदार धमाका, 500 मीटर दूर तक सुनाई दी आवाज, 2 स्कूटी में ब्लास्ट से 8 घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news