Dussehra celebrations across the country : कोटा में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण…दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे रावण दहन

Dussehra celebrations across the country

Share:

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/रायपुर/देहरादून.

देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है… राजस्थान के कोटा में विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन किया जाएगा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में शामिल होंगे… यहां 72 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा… कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं…

इधर, हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई… शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा, जो 7 दिन तक चलेगा…

गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है… कई शहरों शाम तक रावण दहन होगा… दुर्गा पंडालों में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा…

हरियाणा में 180 फीट ऊंचा रावण दहन

Dussehra celebrations across the country
पानीपत के सेक्टर 25 में 100 फीट लंबा पुतला जलाया जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे… ट्राईसिटी का सबसे बड़ा 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला आज जलाया जाएगा…

 

बिहार: पटना में महिलाओं ने सिंदूर खेला

 

पश्चिम बंगाल में दशहरा के पर्व पर खेला सिंदूर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशानन मंदिर में पूजा-अर्चना

 

असम: धुबरी में दशहरा के मौके पर दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में दशहरा उत्सव की शुरूआत

 

हिमाचल प्रदेश: मनाली में दशहरा उत्सव आज से, 7 दिन चलेगा

नवरात्रि के आखिरी दिन हिडिम्बा देवी की शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ शामिल हुई… हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं…

Dussehra celebrations
Dussehra celebrations across the country

​​​​​​​हिडिम्बा देवी की शोभायात्रा के गुरुवार सुबह ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा… ये मेला 7 दिनों तक चलेगा…

 

कर्नाटक: मैसूरु में दशहरा परेड से पहले हाथियों को सजाया गया

दिल्ली- स्मृति ईरानी ने दुर्गा पंडाल में धुनुची नाच परफॉर्म किया

 

 

 

पानीपत में 100 फीट, रेवाड़ी में 125 फीट का रावण दहन

हरियाणा के पानीपत जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा… इस वर्ष, सेक्टर-25 का रावण सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसकी ऊंचाई 100 फुट रखी गई है…

उधर राज्य के रेवाड़ी में 125 फीट का रावण दहण किया जाएगा… इसे राज्य का सबसे ऊंचा रावण बताया जा रहा है… इस बनाने में आयोजकों ने डेढ़ लाख रुपए खर्च किए हैं…

 

कोटा में विश्व का सबसे ऊंचा रावण तैयार, 44 लाख रुपए में बना

कोटा में दशहरा पर गुरुवार को 221 फीट रावण तैयार किया है… ये विश्व का सबसे ऊंचा रावण है… इसकी लागत 44 रुपए आई है…रावण के इस पुतले को लेकर कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्‌र्स और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्‌र्स में दर्ज होगा… अब तक दिल्ली के पास 210 फीट का रिकॉर्ड है… जबकि 2019 में चंडीगढ़ में 221 फीट का पुतला खड़ा नहीं हो सका था…

 

छग के रायपुर में दशहरा पर बारिश का असर, बाजार सूने, दुकानदार निराश

रायपुर का मशहूर रावण बाजार इन दिनों रंग-बिरंगी रौनक और शिल्पकला से गुलजार है…यहां कारीगर छोटे-छोटे रावण के खिलौनों से लेकर आसमान को छूती विशालकाय प्रतिमाएं तक तैयार करते हैं…

 

हर एक कृति हाथों की मेहनत और दिल की लगन से गढ़ी जाती है, जो कारीगरों को इस मौसम की आध्यात्मिक और व्यावसायिक उमंग से जोड़ती है…

लेकिन इस वर्ष रुक-रुक कर हुई बरसात ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है… जो गलियां आमतौर पर चहल-पहल से भरी रहती थीं, वे अब कुछ शांत नजर आ रही हैं… क्योंकि लगातार होने वाली बारिश ने कारीगरों को अपने काम को ढकने और खरीदारों की भीड़ से वंचित रहने पर मजबूर कर दिया है…

 

तमिलनाडु में दशहरा उत्सव की धूम

 

कुल्लू दशहरा महोत्सव आज से 8 अक्टूबर तक, तैयारियां शुरू

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ढालपुर ग्राउंड में आयोजित होने वाला है.. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news