Jolly LLB 3 Collections: अक्षय कुमार और अरशद की फिल्म बनी 100 करोड़ी… 13 दिन में हुई इतनी कमाई?

Jolly LLB 3 Collections

Share:

मुंबई. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने अपनी रिलीज़ के 13वें दिन भी टिकी हुई है… दो जॉली वकीलों की इस दिलचस्प कहानी को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहें हैं…

इस कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है…. इस फिल्म का दर्शकों को बहुत शिद्दत से इंतजार था. लोगों ने इसे बहुत पसंद भी किया है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. वहीं फिल्म में सौरभ शुक्ला की जबरदस्त कॉमेडी और रोमांस को भी लोगों ने बहुत पसंद किया है.

.

Jolly LLB 3 Collections
Jolly LLB 3 Collections

‘जॉली एलएलबी 3’ का दूसरे वीकेंड में धमाल

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपने दूसरे वीकेंड में अच्छी कमाई की थी, वहीं वीकेंड के बाद दूसरे वीक डे के दिनों में कमाई में थोड़ी गिरावट दिखाई है. Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी कि बुधवार को फिल्म ने लगभग ₹3.85 करोड़ की कमाई की है

Jolly LLB 3 Collections
Jolly LLB 3 Collections

यह आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में कम है. हालांकि भारत में इन दिनों फेस्टिवल चल रहें हैं इस वजह से भी फिल्म देखने लोग नहीं जा रहें हैं. इन 13 दिनों का इसका कुल नेट कलेक्शन अब ₹100 करोड़ के पार पहुँच गया है. जिससे यह फिल्म साल 2025 की ₹100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

फिल्म में दिखा अक्की और अरशद का कमाल

फिल्म की में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जबरदस्त जोड़ी ने एकदम तहलका मचा दिया है. … दोनों ‘जॉली’ के बीच का टकराव और बीच में सौरभ शुक्ला के जज त्रिवेदी का शानदार प्रदर्शन, दर्शकों को खूब पसंद आया है…फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी यह फिल्म ₹135 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है. ₹100 करोड़ के क्लब में एंट्री करना टीम ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए एक बड़ी जीत है

ALSO READ : 156th Jayanti of Mahatma Gandhi … राष्ट्रपति, PM मोदी ने पूर्व PM शास्त्री और बापू को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news