GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales : कम GST और फेस्टिव ऑफर से 45% ज्यादा बिकीं कारें…टाटा ने सबसे ज्यादा 9,191 EV बेचीं, महिंद्रा को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंची हुंडई

GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales

Share:

GST 2.0 Festive Offer On CAR Market: नई दिल्ली. सितंबर-2025 का महीना भारत में कार कंपनियों के लिए काफी अहम रहा है… सितंबर में GST में हुई कटौती की घटी हुई दरें लागू होने, नवरात्रि और आगामी दशहरा-दिवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए डीलर्स ने फैक्ट्री से ज्यादा कारें मंगवाई गई है.. क्योंकि फेस्टिव सीजन में कारों की बुकिंग में तेजी आई है…

GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales
GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales

इसके चलते घरेलू बाजार में कार कंपनियों की डीलर्स को सप्लाई 45% तक बढ़ चुकी है… बात करें तो मौजूदा समय में थोक बिक्री बढ़ने के मामले में टाटा मोटर्स सबसे आगे चल रही है…टाटा ने हुंडई और महिंद्रा को पीछे छोड़ दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी का खिताब अपने नाम किया…

टाटा के नाम 60,900 से ज्यादा गाड़ी बेचने का नया कीर्तिमान

GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales

GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Salesआपकों बतादें कि टाटा ने 60,900 से ज्यादा गाड़ी बेचने का नया रिकॉर्ड बनाया है… कंपनी ने पेट्रोल-डीजल और EV सहित 59,667 कारें डीलर्स को सप्लाई कीं गई हैं…जो कि बीते साल से 45% ज्यादा है…

एक्सपोर्ट मिलाकर एक महीने में 60,900 से ज्यादा गाड़ी बेचने का नया रिकॉर्ड बनाया…. ये सितंबर 2024 से 47% ज्यादा और अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है…. इसके अलावा कंपनी ने बीते साल से करीब दोगुनी (96%) 9,191 EV बेचकर मंथली EV सेल्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया…

 

टाटा नेक्सॉन की सबसे ज्यादा 22,500 यूनिट बिकीं

टाटा नेक्सन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने कार थी, जिसकी अकेले 22,500 से अधिक यूनिट बिक्री हुई है… यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि नेक्सन कार की बिक्री में आईसीई और ईवी दोनों मॉडल की सेल्स शामिल है…

GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales
GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales

टाटा की CNG कारों की बिक्री 105% बढ़ी टाटा ने अपनी CNG कार की बिक्री में भी सालाना आधार पर 105% की वृद्धि दर्ज की है… सीएनजी मॉडल में टाटा टियागो सीएनजी, टाटा टिगोर CNG, टाटा पंच CNG, टाटा अल्ट्रोज CNG और टाटा नेक्सन CNG शामिल है…

 

महिंद्रा की थोक बिक्री 10% बढ़ी

बीते सितंबर माह महिंद्रा एंड महिंद्रा की थोक बिक्री 10% बढ़कर 56,233 कारें हो गईं… JSW MG मोटर इंडिया ने 6728 कारें बेचीं… ये सितंबर 2024 में बेची गई 5,021 कारों की तुलना में 34% की बढ़ोतरी है…

GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales

MAHINDRA-EV IN SUV VARIONT

8% घटी मारुति सुजुकी की होलसेल बिक्री

सितंबर माह में जहां अधिकतर वाहन निर्माताओं की थोक बिक्री बढ़ी हैं जब कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 8% तक घटी है… इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह आल्टो और एसप्रेसो जैसी मिनी सेगमेंट की बिक्री में 30% से ज्यादा कमी आना है…

GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales
GST 2.0 Festive Offer Boosted Car Sales

कार निर्माताओं का कहना है कि GST कटौती और नवरात्रि के शुरुआती दिनों का फायदा हुआ है… महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO नलिनीकांत गोलागुंटा के मुताबिक, ‘GST 2.0 से मिली तेजी और दबी हुई मांग के कारण नवरात्रि के पहले 9 दिन की रिटेल बिक्री बीते साल से 60% ज्यादा रही…’

 

ALSO FREAD : Jolly LLB 3 Collections: अक्षय कुमार और अरशद की फिल्म बनी 100 करोड़ी… 13 दिन में हुई इतनी कमाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

latest news